निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार भारतीयों पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चलाएगा कनाडा
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 4 भारतीय नागरिकों के खिलाफ कनाडा सरकार ने 'सीधा अभियोग' (डायरेक्ट इंडिक्टमेंट) दायर करने का फैसला लिया है। इस फैसले के कारण सरे प्रांतीय अदालत में चल रही मामले की प्रारंभिक सुनवाई को रोक दिया गया है और अब यह मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


