नेटफ्लिक्स से हटने जा रही हैं 20 से ज़्यादा फिल्में, रणबीर व शाहिद कपूर की फिल्में शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स अप्रैल के महीने में 20 से ज़्यादा फिल्में व सीरीज़ अपने प्लैटफॉर्म से हटा देगा। इस लिस्ट में ऐक्टर रणबीर कपूर की ‘जग्गा जासूस’ और 'बर्फी', शाहिद कपूर की ‘हैदर’, अभिषेक बच्चन की ‘दिल्ली 6’ व दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'काई पो चे' शामिल है। यह फिल्में 30 अप्रैल के बाद नेटफ्लिक्स पर नहीं दिखेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


