Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेताओं की नाराज़गी दूर करना हमारा काम: टिकट बंटवारे पर जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष

short by रघुवर झा / on Monday, 26 August, 2024
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के टिकट बंटवारे से नाराज़ पार्टी के नेताओं को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा है, "मैं सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर रहा हूं। उनकी नाराज़गी दूर करना हमारा काम है।" उन्होंने आगे कहा, "सारी परेशानी का समाधान हमलोग मिल बैठकर करेंगे और मनमुटाव दूर करेंगे।"