Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नीतीश को उप-राष्ट्रपति बनाने के लिए लिया गया धनखड़ का इस्तीफा: RJD विधायक का दावा

short by शिखा तोमर / on Tuesday, 22 July 2025
जगदीप धनखड़ के उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने मंगलवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान दावा किया कि नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) को उप-राष्ट्रपति बनाने के लिए उनका (धनखड़) इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा, "खेला शुरू हो गया है। अगला इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होगा।"