Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेतन्याहू ने UN के मंच पर दिखाए दो नक्शे, एक को बताया 'श्राप' और दूसरे को 'वरदान'

short by Monika sharma / on Friday, 27 September, 2024
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएनजीए के मंच पर दो नक्शे दिखाते हुए एक को 'श्राप' और दूसरे को 'वरदान' बताया है। उन्होंने 'वरदान' वाले नक्शे में हिंद महासागर से यूरोप तक का व्यापारिक गलियारा जबकि 'श्राप' वाले नक्शे में ईरान, इराक, सीरिया और यमन को दिखाया। उन्होंने कहा, "एक तरफ भविष्य की उम्मीद है...तो दूसरी तरफ भविष्य का अंधकार।"