नेपाल की संसद की गई भंग, सुशीला कार्की लेंगी अंतरिम पीएम पद की शपथ: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में जेन-ज़ी प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को देश की संसद को भंग कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, देश की पहली महिला चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की आज अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। युवाओं के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
read more at X


