नेपाल में एक कार्यक्रम में गुब्बारे में विस्फोट होने से झुलसे डिप्टी PM बिष्णु पौडेल
नेपाल में पोखरा पर्यटन वर्ष के उद्घाटन समारोह के दौरान शनिवार को हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे में विस्फोट होने से उप-प्रधानमंत्री बिष्णु पौडेल और पोखरा के मेयर धनराज आचार्य झुलस गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उप-प्रधानमंत्री और मेयर को उपचार के लिए काठमांडू ले जाया गया है। उप-प्रधानमंत्री और मेयर घटना के वक्त मंच पर मौजूद थे।
read more at Times Now नवभारत


