Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल में दर्दनाक हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में जीप गिरने से 20 लोगों की हुई मौत

short by Priyanka Verma / on Friday, 1 May, 2026
रोल्पा (नेपाल) में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप अचानक फिसलकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया था जिसके चलते जीप फिसल गई। बकौल पुलिस, भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।