Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल से बिहार में घुसा हाथियों का झुंड, कई एकड़ में लगी फसलों को किया बर्बाद

short by अपर्णा / on Tuesday, 15 October, 2024
नेपाल के चितवन उद्यान के 6 हाथियों का झुंड रविवार को पश्चिम चंपारण (बिहार) के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे एक गांव के पास देखा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों ने खेतों में घुसकर लगभग 10 एकड़ में लगी फसलों को बर्बाद किया जिसके बाद मशाल जलाकर हाथियों को गांव से भगाया गया। गांव में गजमित्रों की तैनाती हुई है।