Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाबालिग ने करवाया गर्भपात, उसके 8 माह के भ्रूण को मुंह में दबाकर भागा कुत्ता; 11 लोगों के खिलाफ FIR

short by शुभम श्रीवास्तव / on Saturday, 31 October, 2026
पलामू (झारखंड) में 8-महीने के भ्रूण को मुंह में दबाकर भागते कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद 11-लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, 16-वर्षीय लड़की ने एक निजी अस्पताल में अबॉर्शन कराया था। आरोप है कि इसके बाद शव मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में फेंक दिया गया जहां कुत्ता उसे उठा ले गया।