Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस को नियुक्त किया गया बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 6 August, 2024
बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन व छात्र आंदोलन के नेताओं की मुलाकात के बाद यह फैसला हुआ। छात्र नेताओं ने ही यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाए जाने की मांग की थी। शेख हसीना ने हिंसा के बीच बांग्लादेश का प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था।
read more at PTI