नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन वैध माना जाता है जो विशेष रूप से पात्र लोगों द्वारा किया गया हो। इनमें नैशनल असेंबली व सरकारों के सदस्य, इतिहास, कानून, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र और धर्म जैसे विषयों के प्रोफेसर, पूर्व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और नार्वेजियन नोबेल समिति के वर्तमान व पूर्व सदस्य शामिल हैं।