Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड को हॉन्गकॉन्ग से लाया गया भारत

short by रघुवर झा / on Friday, 23 August, 2024
पंजाब में 2016 में नाभा जेल तोड़ने के मुख्य साजिशकर्ता रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को हॉन्गकॉन्ग से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद रमनजीत को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 2 सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
read more at भाषा