Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूज़ीलैंड के चैड बाउस ने जड़ा वनडे इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 23 October, 2024
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ चैड बाउस ने लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ दिया है। 32-वर्षीय बाउस ने फोर्ड कप में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए ओटैगो वोल्ट्स के खिलाफ 103 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। बाउस ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और भारत के एन जगदीशन का संयुक्त रिकॉर्ड (114-गेंद) तोड़ा।