Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई गर्मी में डिहाइड्रेशन, थकान और पेट की दिक्कतें दूर करने वाली ड्रिंक

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 3 June, 2026
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने गर्मी में डिहाइड्रेशन, थकान और पेट की दिक्कतें दूर करने वाली ड्रिंक बताई है। उन्होंने कहा कि 85-ग्राम सत्तू, 2-2 चम्मच जीरा और पुदीना पाउडर, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, आधा-आधा चम्मच काला नमक, सौंफ पाउडर व अजवाइन पाउडर और एक-चौथाई चम्मच गुलाबी नमक मिलाकर प्री-मिक्स बनाएं और महीनेभर ठंडे पानी के साथ नींबू निचोड़कर पीएं।
read more at Instagram