न्यूयॉर्क वॉलस्ट्रीट पर बारात निकालने वाले कपल ने हर लोकेशन के लिए ₹56 लाख तक का किया था भुगतान
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के वॉलस्ट्रीट पर करीब 400 लोगों की बारात निकालने वाले भारतीय कपल ने करीब 28 परमिट लिए थे। बकौल रिपोर्ट्स, एआई प्लैटफॉर्म 'रोलैई' के सीईओ वरुण नवानी और अमैन्डा सोल ने हर लोकेशन के लिए $25,000-$66,000 (₹21.39 लाख से ₹56.49 लाख) तक का भुगतान किया था। वायरल वीडियो में वॉलस्ट्रीट पर बाराती भारतीय परिधानों में नाचते दिखे।
read more at Hindustan Times


