Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूयॉर्क में वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड में हुई गोलीबारी, 5 लोगों को लगी गोली

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 3 September, 2024
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड के दौरान हुई गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने एक विशेष समूह के लोगों को निशाना बनाया और दोपहर करीब 2:35 बजे ब्रुकलिन में परेड मार्ग पर गोलीबारी की। बकौल पुलिस, इस गोलीबारी में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।