Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मनाया रक्षाबंधन, बंधवाईं राखियां; शेयर कीं तस्वीरें

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 29 August, 2026
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने शहर में भारतीय समुदाय के साथ रक्षाबंधन मनाया। ममदानी दक्षिण एशियाई बुज़ुर्गों की सेवा करने वाले कम्युनिटी सेंटर 'इंडिया होम' पहुंचे और महिलाओं से राखियां बंधवाईं। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। ममदानी ने कहा, "रक्षाबंधन पर...एक धागा एक-दूसरे की रक्षा करने और साथ खड़े रहने के मज़बूत वादे का प्रतीक है।"
read more at X