न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया हेल्दी ब्रेन के लिए कौन सी चीजें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (महाराष्ट्र) में कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. यतिन सागवेकर के अनुसार, हेल्दी ब्रेन के लिए अधपका स्ट्रीट-फूड नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे न्यूरॉयस्टिकेरकोसिस का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, बार-बार होने वाले सिरदर्द, चक्कर आना या सुन्नपन को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह माइग्रेन से लेकर ब्रेन-ट्यूमर तक के लक्षण भी हो सकते हैं।


