निर्देशन में नहीं लौटूंगा, आउटडेटेड हो गया हूं: महेश भट्ट
निर्देशक महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह निर्देशन में नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा, "लोगों को बनाने (सिखाने) से ज़्यादा संतुष्टि भरा और कुछ भी नहीं हो सकता।" महेश भट्ट ने कहा, "मुझमें...समय की रेत पर अपने पदचिह्न छोड़ने की प्यास नहीं है जो मनोरंजन जगत में सर्वोपरि है। मैं आउटडेटेड हो गया हूं।"


