नॉर्वे में 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल
नॉर्वे ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल की न्यूनतम आयु सीमा 13 साल से बढ़ाकर 15 साल करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने कहा, "यह मुश्किल है लेकिन 'एल्गोरिदम की ताकत' से बच्चों को बचाने के लिए...सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ेगा।" एक रिसर्च के अनुसार, वहां 11 साल की उम्र के 72% बच्चे इसका इस्तेमाल करते हैं।


