नीरज चोपड़ा से पूछा गया, 'अगर आप ऐथलीट नहीं होते तो क्या होते'; उन्होंने दिया जवाब
2 बार के ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 'अगर आप ऐथलीट नहीं होते तो क्या होते' सवाल पर कहा है, "मैं ऐथलीट नहीं होता तो फोटोग्राफर होता।" उन्होंने कहा, "मुझे फोटोग्राफी पसंद है और मेरे पास महंगे लेंस वाला प्रोफेशनल कैमरा भी है। मैंने फोटोग्राफी में कोई प्रोफेशनल कोर्स नहीं किया है लेकिन मुझे इसका शौक है।"


