शेयर बाज़ार बुधवार को ज़बरदस्त तेज़ी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 889-अंक चढ़कर 77,655 पर जबकि निफ्टी 264-अंकों की बढ़त के साथ 24,250 पर बंद हुआ। इस तेज़ी से निवेशकों को करीब ₹4-लाख करोड़ का फायदा हुआ। वहीं, ऑटो-इंडेक्स को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज तेज़ी दर्ज की गई जिनमें सबसे ज़्यादा उछाल IT-इंडेक्स (2.32%) में रहा।