निशिकांत के बयान का पूर्व CEC ने दिया जवाब; कहा- यह घृणित राजनीति को आगे बढ़ाने का ज़रिया
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के 'मुस्लिम आयुक्त' वाले बयान पर पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने सोमवार को कहा, "कुछ लोगों के लिए धार्मिक पहचान उनकी घृणित राजनीति को आगे बढ़ाने का ज़रिया है।" उन्होंने कहा, "मैं ऐसे भारत के विचार में विश्वास करता हूं जहां...व्यक्ति को उसकी धार्मिक पहचान से नहीं बल्कि प्रतिभा और योगदान से पहचाना जाता है।"
read more at Hindustan Times


