Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नैशनल ज्योग्राफिक मैगज़ीन ने फ्रंट पेज पर छापी भारतीय द्वारा खींची गई दुर्लभ काले बाघ की फोटो

short by Monika sharma / on Friday, 19 September 2025
भारतीय फोटोग्राफर प्रसेनजीत यादव द्वारा ओडिशा के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में खींची गई दुर्लभ काले बाघ की तस्वीर नैशनल ज्योग्राफिक मैगज़ीन के अक्टूबर अंक के मुखपृष्ठ पर छपी है। घने जंगलों में महीनों तक बाघ की गतिविधियों पर करीबी नज़र रखने के बाद यह तस्वीर खींची गई। 'सूडो-मेलेनिस्टिक' बाघ कहे जाने वाले ये काले बाघ केवल सिमिलिपाल में मिलते हैं।
read more at ThePrint Hindi