नासा ने शेयर की दुनिया के सबसे दूरस्थ बसने योग्य द्वीप की स्पेस से ली गई तस्वीर
नासा अर्थ के इंस्ट्राग्राम अकाउंट ने ट्रिस्टन दा कुनिया द्वीप की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर शेयर की है जिसे अमूमन बसने योग्य दुनिया का सबसे दूरस्थ द्वीप कहा जाता है। नासा ने बताया कि यह तस्वीर लैंडसैट 9 ने 24 मई 2023 को कैद की थी। यह एक सक्रिय ज्वालामुखीय द्वीप है जहां 238 ब्रिटिश नागरिक रहते हैं।
read more at Instagram


