Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नासिक में बादल फटने जैसी आशंका, त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर आज बंद

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 7 July, 2026
नासिक (महाराष्ट्र) के पालखेड़ सिंचाई उपमंडल पिंपलगांव (B) ने नासिक और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को बहुत अधिक बारिश होने और बादल फटने जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। इसके चलते त्र्यंबकेश्वर मंदिर और सप्तश्रृंगी मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, रत्नागिरी के शेलारवाड़ी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ।
read more at ABP न्यूज़