Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

निसार मिशन में भारत कितना कर रहा खर्च और देश के लिए कैसे उपयोगी होगा यह मिशन?

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 23 July 2025
इसरो 30 जुलाई को नासा के साथ निसार सैटेलाइट लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निसार मिशन की कुल लागत करीब $1.5 बिलियन (लगभग ₹13,000 करोड़) है जिसमें से भारत करीब ₹788 करोड़ का योगदान दे रहा है। यह सैटेलाइट भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन की पहले से पहचान करने में मदद करेगा और भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में अधिक मज़बूत बनाएगा।