नेहा कक्कड़ ने 'कैंडी शॉप' गाने पर हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी, काम-रिश्ता हर चीज़ से लिया ब्रेक
सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "ज़िम्मेदारियां, रिश्ते, काम और हर चीज़ से ब्रेक लेने का समय आ गया है। मुझे नहीं पता कि वापस लौटूंगी या नहीं।" हालांकि, उन्होंने बाद में स्टोरी डिलीट कर दी। गौरतलब है, नेहा के 'कैंडी शॉप' गाने में अश्लीलता को लेकर काफी विवाद हुआ था और उन्हें ट्रोल किया गया था।
read more at जनसत्ता


