नंबर ब्लॉक करने पर युवक ने यूपी में धारदार हथियार से लड़की पर किया हमला, हुआ गिरफ्तार
भदोही (यूपी) में 20-वर्षीय लड़की द्वारा नंबर ब्लॉक करने पर धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, लड़की से एकतरफा प्यार करने वाला आरोपी फोन कर उसे परेशान करता था जिसके बाद पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक किया। इलाज के बाद पीड़िता अब खतरे से बाहर है।
read more at News18 हिंदी


