Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेन की क्या हैं विशेषताएं?

short by रौनक राज / on Thursday, 28 December, 2023
नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' नई श्रेणी की सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन है जिसमें नॉन एसी कोच होंगे। 'पुश-पुल' टेक्नोलॉजी से लैस इस ट्रेन में बेहतर स्पीड के लिए दोनों छोरों पर इंजन लगे हैं। इस ट्रेन में नए डिज़ाइन वाली सीटें, बेहतर लगेज रैक, उपयुक्त मोबाइल होल्डर के साथ मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट्स और सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य विशेषताएं हैं।
read more at PIB