नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने दाखिल किया नामांकन
दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी व नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले बांसुरी ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हुए। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।
read more at ABP न्यूज़


