Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नए पेड यूज़र जोड़ने के मामले में भारत बना नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार

short by रघुवर झा / on Saturday, 20 July, 2024
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने बताया है कि नेटफ्लिक्स पर जून तिमाही में सबसे अधिक पेड सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं, जून तिमाही में रेवेन्यू पर्सेंट ग्रोथ के हिसाब से भारत उसके लिए तीसरा सबसे बड़ा देश रहा है। अप्रैल से जून के बीच दुनियाभर में 80.5 लाख पेड सब्सक्राइबर नेटफ्लिक्स से जुड़े।