नए रंग में नज़र आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तस्वीरें आईं सामने
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) का दौरा किया है और इस दौरान उन्होंने वंदे भारत के प्रोडक्शन का मुआयना किया। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस की कई तस्वीरें ट्वीट की हैं जिनमें यह ट्रेन ऑरेंज-ग्रे और ब्लू-वाइट कॉम्बिनेशन में दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ऑरेंज-ग्रे कॉम्बिनेशन में भी नज़र आएगी।
read more at Twitter


