नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई में 8,678 व दिल्ली में 1,329 ट्रैफिक चालान हुए जारी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर शनिवार को 8,678 चालान जारी किए गए जिनमें से 156 शराब पीकर गाड़ी चलाने और 2,465 बिना हेलमेट की सवारी करने के लिए काटे गए। दिल्ली में इस दौरान कुल 1,329 चालान जारी हुए जिनमें 318 शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर और 175 रैश ड्राइविंग के लिए थे।
read more at भाषा


