नए साल के पहले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार; 327 अंक चढ़ा सेंसेक्स
नए साल के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 327.05 अंक चढ़कर 61,167.79 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 92.15 अंक बढ़कर 18,197.45 पर आ गया। इस दौरान सेंसेक्स पर टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, भारती एयरटेल, एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक मुनाफे में जबकि एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा घाटे में रहीं।
read more at ABP न्यूज़


