नए सीएम के चुनाव के लिए बीजेपी के पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात जाएंगे जोशी व तोमर
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के पर्यवेक्षक के तौर पर नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए रविवार को गुजरात जाएंगे। बतौर रिपोर्ट्स, बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला किया जाएगा। गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
read more at ANI


