Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नए सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' के तहत क्या होगा वेतन और सेवा के बाद कितनी सेवा निधि मिलेगी?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 14 June, 2022
4-साल की सेवा वाले नए सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' के तहत चयनित युवा अग्निवीरों को विभिन्न भत्तों के अलावा पहले साल ₹4.76 लाख से चौथे वर्ष में ₹6.92 लाख तक का सालाना वेतन मिलेगा। हर माह वे अपने वेतन से सेवा निधि के लिए 30% योगदान देंगे। सेवा के बाद उन्हें करीब ₹11.7 लाख का सेवा निधि पैकेज मिलेगा।