नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 8 जवानों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बेदरू-कुटरू रोड पर नक्सलियों ने सोमवार को सुरक्षाबलों की गाड़ी पर आईईडी धमाका किया। इस घटना में 8 जवानों व एक ड्राइवर की मौत हो गई है। बस्तर के आईजी ने बताया कि जवानों की यह टुकड़ी दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में एक जॉइंट ऑपरेशन करके लौट रही थी और तभी यह हमला हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


