नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर यूपी में पुलिस ने ज़ब्त की 11,000 किलो चायपत्ती
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस की टीम ने नकली चायपत्ती की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री में केमिकल और बलुआ पत्थर मिलाकर चायपत्ती तैयार की जा रही थी। इसके बाद इस नकली चायपत्ती को कई नामी कंपनियों के रैपर में पैक करके बेचा जा रहा था। फैक्ट्री से 11,000 किलो नकली चायपत्ती मिली है।
read more at X


