Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नकली शराब बेचने वालों की संपत्ति ज़ब्त करने का प्रावधान लाने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

short by रघुवर झा / on Saturday, 14 September, 2024
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को बताया कि हिमाचल अवैध व नकली शराब के धंधे में संलिप्त लोगों की संपत्ति ज़ब्त करने का प्रावधान लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने बताया, "इन अपराधों को संज्ञेय और गैर-ज़मानती बनाया गया है। आबकारी पुलिस बल की स्थापना का भी प्रस्ताव किया गया है।"