Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नकली जूते बेचने को लेकर यूपी के जूता निर्माता को दिया गया प्यूमा को ₹10 लाख देने का आदेश

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 24 October, 2023
दिल्ली हाईकोर्ट ने आगरा (उत्तर प्रदेश) के एक जूता निर्माता को आदेश दिया है कि वह प्यूमा ब्रैंड नेम और उसके 'लीपिंग कैट' मार्क वाले नकली जूते बेचने को लेकर जर्मन मल्टीनैशनल कंपनी प्यूमा को ₹10 लाख हर्जाना दे। प्यूमा ने जूता निर्माता के नकली जूतों की बिक्री रुकवाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था।