नकली दवा सप्लाई करने वाले गैंग का सरगना यूपी में अरेस्ट, ₹7.5 करोड़ की नकली दवा बरामद
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सरगना को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के पास से करीब ₹7.5 करोड़ की 300 पेटी नकली दवा व ₹4.40 लाख मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गिरोह कई राज्यों में नकली दवाओं की सप्लाई करता था।
read more at हिन्दुस्तान


