नक्सलियों से जुड़े होने को लेकर कर्नाटक में गिरफ्तार पिता-पुत्र 9 वर्ष बाद हुए बरी
कर्नाटक की एक अदालत ने नक्सलियों से कथित तौर पर जुड़े होने को लेकर वर्ष 2012 में गिरफ्तार किए गए एक शख्स और उसके पिता को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अपराध साबित करने के लिए पुलिस द्वारा ज़ब्त की गई अधिकांश वस्तुएं 'प्रतिदिन की आजीविका के लिए आवश्यक' लेख थीं।


