नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए राजस्थान के बीएसएफ जवान को नाबालिग बेेटे ने दी मुखाग्नि
पश्चिम बंगाल में नक्सलियों से मुठभेड़ में गोली लगने के बाद शहीद हुए किशनगढ़ (राजस्थान) निवासी 42 वर्षीय बीएसएफ जवान छोटूराम जाट का बुधवार को उनके पैतृक गांव तिलोनिया में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को उनके 15 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। शहीद की करीब 11 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
read more at Public


