नक्सली हमलों के बावजूद छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक हुई रिकॉर्ड 70.87% वोटिंग
छत्तीसगढ़ में 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 70.87% वोटिंग हुई। गौरतलब है कि राज्य में मतदान के दौरान सुकमा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया जबकि कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं, मिज़ोरम की सभी 40 सीटों पर शाम 5 बजे तक 76.66% मतदान हुआ।


