नतीजों के बाद पीरामल फाइनेंस के शेयर बने रॉकेट, 12% चढ़कर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचे
पीरामल फाइनेंस के शेयरों में मज़बूत नतीजों के बाद मंगलवार को ज़ोरदार तेजी देखी गई। शेयर 12% उछलकर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹2,073.20 पर पहुंच गया। दरअसल, मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 390% बढ़कर ₹502 करोड़ रहा। वहीं, एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया जिससे निवेशकों का भरोसा मज़बूत हुआ।
read more at moneycontrol


