Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नतीजे आते ही यूनियन बैंक के शेयर धड़ाम, मुनाफे में आई 10% की गिरावट

short by Aakanksha / on Thursday, 30 October, 2025
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर गुरुवार को इंट्रा-डे में 3.04% उछलने के बाद चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद 5.01% टूटकर ₹143.05 तक आ गए। बैंक का शुद्ध मुनाफा इस दौरान 10% घटकर ₹4,249 करोड़ पर आ गया जबकि ब्याज से शुद्ध आय (NII) भी 2.6% गिरकर ₹8,812 करोड़ पर आ गई।