Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नफरत और अशांति भारत की राह नहीं: पैगंबर पर बयान के खिलाफ हुई हिंसा पर राहुल गांधी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 11 June, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर देश के कई हिस्सों में हुई हिंसा पर कहा, "नफरत और अशांति हमारी राह नहीं है।" उन्होंने कहा, "बापू के आदर्श ही स्वतंत्र भारत की नींव हैं।" बकौल राहुल, "भारत को जोड़ना...आपसी सद्भावना रखना सभी देशवासियों की ज़िम्मेदारी है।"
read more at भाषा