नमन ओझा ने शतक जड़ने के बाद झुककर किया अभिवादन, सचिन का रिऐक्शन हुआ वायरल
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़-2022 के फाइनल में इंडिया लेजेंड्स के ओपनर नमन ओझा ने शतक जड़ने के बाद डगआउट की ओर 4 बार झुककर अभिवादन किया। नमन ने छक्के के साथ शतक पूरा किया जिसके बाद डगआउट में मौजूद कप्तान सचिन तेंदुलकर का रिऐक्शन वायरल हो गया। दरअसल, सचिन ने इशारा कर उन्हें अंत तक खेलने की सलाह दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


